Monday, June 26, 2017

महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सिलाई प्रशिक्षण प्रारम्भ

युवा जागृति संस्थान बानसूर द्वारा महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने एवं महिला सशक्तिकरण हेतु एक नवीन पहल के अंतर्गत निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कोर्स प्रारम्भ किया गया है। जिससे महिलाओ को समाज में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा इनमें हुनर और कौशल का विकास होगा साथ  में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरो में वृद्धि होगी ये  स्वयं का रोजगार चलाकर अपना परिवार व समाज देश के आर्थिक विकास में सहयोग की कड़ी बनकर आत्म निर्भर बनेगी। संस्था द्वारा वर्तमान में 84 महिलाओ के लिए सिलाई प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया है। प्रशिक्षण उपरांत उत्तीर्ण महिलाओ प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।



No comments:

Post a Comment